जानिए क्यों नहीं करें यह 5 कार्य शाम ढलने के बाद
शास्त्रों में बताया गया है की धन,अच्छे स्वास्थ्य और खुश-हाली की चाहत रखने वालों को दिन के समय किए जाने वाले कार्यो को रात के समय नहीं करना चाहिए।
![]() |
| https://lifestylesuccessstory.blogspot.com |
इसी तरह रात को किए जाने वाले कार्यो को दिन के समय नहीं करना चाहिए।
काम हैशयान शास्त्र के अनुसार, कहा गया है की रात के किए जाने वाले कार्य दिन को और दिन को किये जाने वाले कार्य रात को नहीं करना चाहिए। सृष्टि की रचना भी कुछ इस प्रकार ही किया गया है। सभी प्रकार के कार्यो के लिए अलग-अलग समय का निर्धारण किया गया है। यह सृष्टि भी समय के चक्र में बंधा हुआ है और ये अपना कार्य समय के अनुसार पूरा करता है।
रात के समय किए जाने वाले कार्यों में सबसे प्रमुख काम हैशयान शास्त्र कहता है कि, बीमार नहीं होने पर दिन के समय नहीं सोना चाहिए। दिन में सोने से लक्ष्मी नाराज होती है और व्यक्ति बीमार और सुस्त हो जाता है। इस प्रकार कुछ काम ऐसे हैं जो रात में नहीं करने चाहिए।
रात को नाखून काटने का प्रभाव
बहुत सारे लोगों की आदत होती है कि दिन में वक्त नहीं मिलने पर रात में ही नाखून काटने बैठ जाते हैं। जबकि रात को नाखून काटना अशुभ माना जाता है।
इसी प्रकार नाखून काट कर तुरंत स्नान करना भी अपशगुन माना जाता है। क्योंकि नाखून काट कर स्नान तब किया जाता है, जब घर परिवार में किसी की मृत्यु होती है। रात में नाखून काटने से लक्ष्मी घर से चली जाती है और स्वास्थ्य की हानि होती है।
सूर्योदय के पहले और सूर्यास्त के बाद झाड़ू का प्रयोग
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि झाड़ू को कभी भी पटकना नहीं चाहिए और ना उसे उस स्थान पर रखना चाहिए जहां से लोग आते जाते हैं। जिससे आने जाने वाले लोगों की नजर पड़े।
झाड़ू से जुड़ी एक और प्राचीन मत है कि सुबह उठने के बाद और शाम ढलने से पहले घर के आस-पास झाड़ू से साफ सफाई कर लेनी चाहिए क्योंकि शाम ढलने के बाद झाड़ू लगाने से खर्च बढ़ जाता है और आर्थिक नुकसान होता है।
रात को बाल काटने का अशुभ प्रभाव
रात के समय बाल कटाना भी अशुभ माना जाता है। बहुत से लोग दिन में समय नहीं होने पर शाम ढलने के बाद बाल कटवाते हैं जो शास्त्र अनुसार ठीक नहीं है। इससे धन और स्वास्थ्य का नुकसान होता है।
शाम ढलने के बाद सुगंधित पदार्थों का प्रयोग का प्रभाव
रात को अगर तेलया सुगंधित चीजों को लगाकर सोने की आदत है तो यह शास्त्रों के अनुसार नहीं होना चाहिए। रात को तेलया सुगंधित पदार्थ लगाकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इससे मन विचलित होता है और कई प्रकार के मनोविकार उत्पन्न होता है। इसलिए अगर आपको तेल या सुगंधित वस्तुओं का प्रयोग करना हो तो शाम ढलने से पहले इसका उपयोग कर लेना चाहिए। महिलाओं के लिए भी कहा गया है की रात को बाल खोलकर सोना नहीं चाहिए।
शाम ढलने के बाद रुपयों का लेन देन ना करना
धन के लेन-देन का काम हमेशा सूर्यास्त से पहले करना चाहिए शाम ढलने के बाद धन का लेनदेन करना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इससे लक्ष्मी नाराज होती है।

ConversionConversion EmoticonEmoticon