वास्तविक जीवन में सफलता का उदाहरण क्या हैं?
![]() |
आपके लक्ष्य क्या हैं?
"दूरगामी लक्ष्य तक पहुँचने के इच्छुक व्यक्ति को छोटे-छोटे कदम ही उठाने चाहिए ा "
जीवन में आप भी कुछ पाना चाहते है, उसे हासिल करने की दिशा में लक्ष्य निर्धारण एक महवपूर्ण कदम है ा
लक्ष्यों से आपको उन चीजों पर केंद्रित रहने में सहायता मिलती है, जो आपके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण हों ा
आप यह सीखेंगे की अपने लिए प्राप्तियोग्य लक्ष्य कैसे निर्धरित करें और उन्हें छोटे-छोटे चरणों में किस तरह से विभाजित करें ताकि आप अभी से उन पर कार्य करना शुरू कर सकें ा आप अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में सामान्य रुकावटों के पूर्वानुमान लगाने व उनसे पार पने के तरिके भी सीखेंगे ा
जीवन में विफलताओं और हताशाओं से सामना करने के लिए रचनात्मक कार्यनीतियां अपनाकर आप खुद को अपने लक्ष्यों की दिशा में बनाए रख सकते हैं ा
बिना पतवार की नव बनने के बजाय, जो यूँ ही लहरों में इधर-उधर डोलती हुई अंततः किसी चट्टान से जा टकराती है, हम खुद को अनुशासित करके यह तय सकते हैं की हमें किस तरफ जाना हैं ा
लक्ष्य वह परिणाम दर्शाता है, जो आप हासिल करना चाहते है और जिसकी दिशा में आप अपने प्रयास केंद्रित करते है ा लक्ष्य, भविष्य का एक संकेतक है, जो आपको बताता है की आपको किस तरफ जाना है ा यह आपके सपनों को योजनाओं में बदलता है ा और आपकी क्षमताओं को उन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए लगता है जो आप सर्वधिक चाहते हैं ा
हम अकसर देखते है की विधार्थियों और कर्मचारियों को यह बताते हुए प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है कि अपना सर्वश्रष्ठ प्रयास करें जो कर सकते है ा समस्या यह है की बच्चे, और अधिकांश वयस्क भी यह नहीं जानते की उनका सर्वश्रष्ठ क्या है और इसलिए अपने ध्येयों को लेकर उनके पास कोई स्पष्ट सोच नहीं होती ा
आपको किस तरह के लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए? चूंकि हम वही बन जाते हैं जिस बारे में हम सर्वाधिक सोचते है, इसलिए हम अनायास ही उन विचारों को साकार करने की ओर बढ़ते है जो अभी हमारे पास होते है ा नकारात्मक विचार, नकारात्मक लक्ष्य उत्पन्न करते हैं और सकारात्मक विचार, सकारात्मक लक्ष्य उत्पन्न करते हैं ा
अपने जीवन में सफल होने के लिए सक्षमता और अवसर आपके पास होते हैं ा
सोचना शुरू करे की करना क्या हैं ? खुली आँखों से सपना देखना शुरू करें और उस सपनो को एक लक्ष्य का रूप दें ा विशिष्ट लक्ष्य अधिक मजबूत होते हैं क्योकि वे अधिक सोचे गए ठोस होते हैं ा
सही से तय किए गए लक्ष्य में पांच महत्वपूर्ण विशेषताएं होती हैं : जिसे मैं एक चित्र के माध्यम से दिखता हूँ ा


ConversionConversion EmoticonEmoticon